1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थाईलैंड ओपन : विक्टर एक्सेलसन और कैरोलिना मारिन थाईलैंड ओपन के फाइनल में

थाईलैंड ओपन : विक्टर एक्सेलसन और कैरोलिना मारिन थाईलैंड ओपन के फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2021 10:57 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 10:57 pm IST

चौथी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन और सातवीं सीड हांगकांग के एंगुस एन जी का लोंग के बीच यहां जारी थाईलैंड ओपन में पुरुष एकल का फाइनल खेला जाएगा।

Thailand Open:  Viktor Axelsen and Carolina Marin in the final of Thailand Open - India TV Hindi
Thailand Open:  Viktor Axelsen and Carolina Marin in the final of Thailand Open Image Source : GETTY IMAGES

बैंकॉक। चौथी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन और सातवीं सीड हांगकांग के एंगुस एन जी का लोंग के बीच यहां जारी थाईलैंड ओपन में पुरुष एकल का फाइनल खेला जाएगा। उधर, महिलाओं के एकल वर्ग के फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन स्पेन कैरोलिना मारिन का सामना वर्ल्ड नंबर-1 चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से होगा।

ये भी पढ़ें - कोविड से उबरने के बाद वर्ल्ड नंबर-1 शटलर मोमोटा ने शुरू की ट्रेनिंग

पुरुषों के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में एक्सेल्सन ने इंडोनेशिया के एंथोनी गिंटिंग को जबकि एंगुस एनजी ने दूसरी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को मात दी।

ये भी पढ़ें - ISL-7 : हैदराबाद ने मुंबई सिटी को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

एक्सेल्सन ने एक घंटे और आठ मिनट तक चले मुकाबले में गिंटिंग को 21-19, 13-21, 21-13 से जबकि एंगुस ने एक घंटे और छह मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में चेन को 17-21- 21-18, 21-15 से हराया।

ये भी पढ़ें - अपने बच्चों को बताऊंगा कि रोनाल्डो के साथ खेला हूं : मोराता

महिला एकल के सेमीफाइनल में ताइ ने डेनमार्क की मिया बिश्फेल्डट को 21-8, 23-21 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मारिन ने सातवीं सीड दक्षिण कोरिया की एन से यूंग को 21-18, 21-16 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल