1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा इटालिया के बाकी बचे मैचों में नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम, सीधा होगा पेनल्टी शूटआउट

कोपा इटालिया के बाकी बचे मैचों में नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम, सीधा होगा पेनल्टी शूटआउट

 Reported By: IANS
 Published : Jun 11, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 02:25 pm IST

एफआईजीसी के अनुसार, बाकी बचे तीनों मुकाबलों में अगर दो लेग के बाद निर्धारित समय तक भी परिणाम नहीं आता है तो फिर इसमें सीधे पेनल्टी शूटआउट का इस्तेमाल किया जाएगा।  

The remaining matches of Copa Italia will not get extra time, penalty shootout will be straight- India TV Hindi
The remaining matches of Copa Italia will not get extra time, penalty shootout will be straight Image Source : GETTY

रोम। इटली के फुटबॉल टूर्नामेंट कोपा इटालिया के इस सीजन के बाकी बचे मैचों में इंजुरी टाइम नहीं होगी। इटली के फुटबॉल परिसंघ (एफआईजीसी) ने इसकी घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण इसे मार्च में स्थगित कर दिया गया था। देश में इसी महीने ही लॉकडाउन में ढील दी गई है।

कोपा इटालिया सेमीफाइनल मुकाबले 12 जून से शुरू होंगे और इसका फाइनल 17 जून को खेला जाएगा।

एफआईजीसी के अनुसार, बाकी बचे तीनों मुकाबलों में अगर दो लेग के बाद निर्धारित समय तक भी परिणाम नहीं आता है तो फिर इसमें सीधे पेनल्टी शूटआउट का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - शुरुआती अड़चनों के बाद अब खाली स्टेडियम में होगा अमेरिकी ओपन का आयोजन

सेमीफाइनल के पहले लेग में फरवरी में एसी मिलान ने सेन सिरो में जुवेंटस के साथ 1-1 का ड्रॉ खेला था जबकि नेपोली ने इंटर मिलान को 1-0 से हराया था।

नए कलैंडर के अनुसार, 12 जून को जुवेंटस का सामना एसी मिलान से जबकि इसके अगले दिन नपोली का सामना इंटर मिलान से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल