1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो वॉलीबाल लीग का आगाज कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स और यू मुंबा वॉली के मैच से

प्रो वॉलीबाल लीग का आगाज कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स और यू मुंबा वॉली के मैच से

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2019 06:40 am IST,  Updated : Feb 02, 2019 06:41 am IST

टूर्नामेंट में खिताब के लिए छह टीमों के बीच मुकाबला है जिसमें पहले चरण के 12 मैच कोच्चि और दसरे चरण के छह मैच चेन्नई में खेले जाऐंगे।

दीपेश कुमार सिन्हा और...- India TV Hindi
दीपेश कुमार सिन्हा और सकलेन तारिक

कोच्चि: पेशेवर वॉलीबाल लीग (पीवीएल) के पहले सत्र के शुरूआती मैच में शनिवार को कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स और यू मुंबा वॉली की टीमें आपस में भिडेंगी। टूर्नामेंट में खिताब के लिए छह टीमों के बीच मुकाबला है जिसमें पहले चरण के 12 मैच कोच्चि और दसरे चरण के छह मैच चेन्नई में खेले जाऐंगे। इसका फाइनल 22 फरवरी को होगा। 

इसके पहले सत्र में कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स और यू मुंबा वॉली के अलावा अहमदाबाद डिफेंडर्स, कालीकट हीरोज, चेन्नई स्पर्टन्स और हैदराबाद ब्लैक हॉक्स नाम की टीमों के बीच मुकाबला होगा। 

लीग में भारतीय खिलाड़ियों के साथ साथ विदेशी खिलाड़ी भी दिखेगें जिसमें पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता डेविड ली, नोविका बेजेलिका (अहमदाबाद डिफेंडर), पॉल लोटमैन (कालीकट हीरोज) और रूडी वर्होफ (चेन्नई स्पार्टन्स) जैसे बड़े नाम शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल