1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 9 मई से शुरू होगी तीसरी ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप, भाग लेंगे 100 प्रतिभागी

9 मई से शुरू होगी तीसरी ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप, भाग लेंगे 100 प्रतिभागी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2020 06:03 am IST,  Updated : May 03, 2020 07:51 am IST

यह टूर्नामेंट इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीम होगा और भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कोच वीडियो चैट से इससे जुड़ेंगे।

The third online shooting championship live streaming- India TV Hindi
The third online shooting championship will start from May 9, 100 participants will participate Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। पहले दो सत्र की सफलता के बाद अब तीसरी अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप के सत्र में सौ निशानेबाज भाग ले सकते हैं। यह चैम्पियनशिप नौ मई को खेली जायेगी। पहले दो सत्र में निशानेबाजों को अपने अपने घर से जूम प्लेटफार्म पर लॉग इन करके इलेक्ट्रानिक टारगेट पर निशाना लगाना होता था। 

यह टूर्नामेंट इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीम होगा और भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कोच वीडियो चैट से इससे जुड़ेंगे। 

ये भी पढ़ें - कोरोना के चलते जुलाई तक होने वाली सभी टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुई रद्द

इस पहल को शुरू करने वाले शिमोन शरीफ ने कहा,‘‘पहली दो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के बाद अब मुझे यकीन है कि तीसरे सत्र में प्रतियोगियों की संख्या बढ़ जायेगी। लेकिन सौ से अधिक को शामिल नहीं करेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल