1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जानिए 16 दिसंबर को ही शादी क्यों करेंगी सायना नेहवाल? बताई ये बड़ी वजह

जानिए 16 दिसंबर को ही शादी क्यों करेंगी सायना नेहवाल? बताई ये बड़ी वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 08, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 07:00 pm IST

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इसी साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

16 दिसंबर को शादी करने के पीछे साइना ने बताई 'राज' की बात- India TV Hindi
16 दिसंबर को शादी करने के पीछे साइना ने बताई 'राज' की बात Image Source : AP

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इसी साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। साइना नेहवाल और पी.कश्यप इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। काफी समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद साइना ने शादी करने की बात कबूली है। साइना की शादी 16 दिसंबर को हागी। हालांकि 16 दिसंबर को ही शादी क्यों करेंगी इसको लेकर साइना ने खुलासा किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए साइना ने कहा, "अब शादी के बंधन में बंधने का सही वक्त आ गया। 20 दिसंबर से प्रीमियर बैडमिंटन लीग की शुरुआत हो जाएगी और उसके बाद टोक्यो ओलिंपिक के क्वालीफायर्स होंगे, इसलिए हमारे पास 16 दिसंबर की ही तारीख बची थी।"

पी. कश्यप के साथ अपने रिश्ते के बारे में साइना ने बताया कि वे दोनों 2007-08 से बड़े टूर पर साथ जाने लगे थे। उन्होंने साथ टूर्नामेंट्स खेले, ट्रेनिंग ली और धीरे-धीरे एक-दूसरे के मैच पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया। एक दूसरे के मैच के बारे में बातें करते-करते दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स आनी शुरू हो गई। 

आपको बता दें कि साइना को प्रो बैडमिंटन लीग में 80 लाख रुपए में खरीदा गया है। सीजन-4 की इस नीलामी में साइना नेहवाल की पहली चरण में बोली नहीं लगी लेकिन उसके बाद अगले दौर में उन्हें पीवी सिंधु, श्रीकांत की तरह ही 80 रुपए में खरीदा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल