1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेन्नई ओपन: सुंदर प्रशांत, अर्जुन खाड़े और सुमित नागल ने दूसरे दौर में बनाई जगह

चेन्नई ओपन: सुंदर प्रशांत, अर्जुन खाड़े और सुमित नागल ने दूसरे दौर में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2019 10:48 am IST,  Updated : Feb 05, 2019 10:48 am IST

भारत के तीन खिलाड़ियों विजय सुंदर प्रशांत, अर्जुन खाड़े और सुमित नागल ने चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी। 

सुमित नागल- India TV Hindi
सुमित नागल

चेन्नई: भारत के तीन खिलाड़ियों विजय सुंदर प्रशांत, अर्जुन खाड़े और सुमित नागल ने चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी। वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी विजय सुंदर प्रशांत ने स्पेन के कार्लोस बोलुदा पुरकिस को तीन सेट में 6-2, 2-6, 6-2 से हराया। उन्हें अगले दौर में हमवतन 11वीं वरीय साकेत मयनेनी से भिड़ना है। 

खाड़े ने रूस के इवान नेडेल्को को 6-4, 6-1 से पराजित किया जबकि नागल ने स्पेन के डेविड पेरेज सांज को सीधे सेटों में हराया। 

भारत के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले अभिनव संजीव पहले दौर में जापान के रेंटा तोकुडा से हार गये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल