1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता वावरिंका दो साल में पहले फाइनल में पहुंचे

तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता वावरिंका दो साल में पहले फाइनल में पहुंचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 17, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 01:49 pm IST

गैरवरीय वावरिंका ने एबीएन एमरो विश्व टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय केई निशिकोरी को 6-2 4-6 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां रविवार को उनका सामना गेल मोनफिल्स से होगा।

तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता वावरिंका दो साल में पहले फाइनल में पहुंचे - India TV Hindi
तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता वावरिंका दो साल में पहले फाइनल में पहुंचे  Image Source : PTI

रोटरडम (नीदरलैंड)। तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टेन वावरिंका ने घुटने की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए शनिवार को अपने पहले फाइनल में जगह बनाई। 

गैरवरीय वावरिंका ने एबीएन एमरो विश्व टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय केई निशिकोरी को 6-2 4-6 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां रविवार को उनका सामना गेल मोनफिल्स से होगा।

फ्रेंच ओपन 2017 के बाद वावरिंका पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं। दूसरी तरफ मोनफिल्स ने सेमीफाइनल में पांचवें वरीय डेनियल मेदवेदोव को 4-6 6-3 6-4 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल