1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टाइगर वुड्स ने किया ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन का समर्थन

टाइगर वुड्स ने किया ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन का समर्थन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 15, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 02:30 pm IST

वुड्स गुरुवार से गोल्फ कोर्स पर वापसी कर रहे हैं। वह ओहियो में मैमोरियल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार फरवरी में किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।  

Tiger Woods supported the Black Lives Matter movement- India TV Hindi
Tiger Woods supported the Black Lives Matter movement Image Source : GETTY IMAGES

ओहियो। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 टाइगर वुड्स ने ब्लैक लाइव्स मैटर नाम के आंदोलन का समर्थन किया है। अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे विश्व में इस आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। वुड्स ने कहा है कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब लोग बदलाव की मांग करते हैं और इस समय पूरे विश्व में यही हो रहा है।

डेली मेल ने वुड्स के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि बदलाव शानदार है, तब तक जब तक हम किसी निर्दोष को सताएं नहीं, दुभाग्र्यवश ऐसा हुआ।"

उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि आगे ऐसा नहीं होगा। आंदोलन और बदलाव से ही समाज आगे बढ़ता है। इसी तरह हम विकास करते है और आगे बढ़ते हैं। उम्मीद है कि हम अब और निर्दोष लोगों की जिंदगी न खोएं क्योंकि हम अब सामाजिक तौर पर अच्छी स्थिति के लिए आगे बढ़ रहे हैं।"

ये भी पढ़ें - भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से लगाई मदद की गुहार

वुड्स गुरुवार से गोल्फ कोर्स पर वापसी कर रहे हैं। वह ओहियो में मैमोरियल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार फरवरी में किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

वुड्स को कोरोनावायरस के कारण काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। 15 बार के मेजर टूर्नामेंट विजेता अपने आस-पास प्रशंसकों के शोरगुल का आदि है जो उनके हर शॉट पर उनकी हौसलअफजाई करते हैं, लेकिन कोरोनावायरस के कारण उन्हें प्रशंसक नहीं मिलेंगे।

वुड्स ने कहा, "ऐसा नहीं है कि हर कुछ अलग होगा, लेकिन हां, ऊर्जा अलग होगी। आप पट करेंगे, पार स्कोर करेंगे, बड़ा शॉट खेलेंगे, लेकिन आपकी हौसलअफजाई के लिए कोई नहीं होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल