1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: 31 जुलाई को पंघाल, सिंधु पर रहेगी नजर, देखिए आठवें दिन का पूरा शेड्यूल

Tokyo Olympics 2020: 31 जुलाई को पंघाल, सिंधु पर रहेगी नजर, देखिए आठवें दिन का पूरा शेड्यूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 30, 2021 05:29 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 10:15 pm IST

यहां देखिए ओलंपिक 2020 के आठवें दिन (31 जुलाई) का पूरा शेड्यूल-

Tokyo Olympics 2020: 31 July india's schedule- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: 31 July india's schedule Image Source : TWITTER

टोक्यो ओलंपिक 2020 का सातवां दिन भारत के लिहाज काफी अच्छा रहा। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने अपना पदक पक्का कर लिया। वहीं, स्टार शटलर पीवी सिंधु ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी जीत हासिल की और पदक की उम्मीद जगाए रखी। अब देखना होगा कि भारत का आठवां दिन कैसा जाता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 के आठवें दिन यानी 31जुलाई को अमिल पंघाल, पीवी सिंधू, अतनु दास आदि जैसे खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे।

यहां देखिए ओलंपिक 2020 के आठवें दिन (31 जुलाई) का पूरा शेड्यूल-

तीरंदाजी:

अतनु दास बनाम ताकाहारू फुरुकावा (जापान), क्वॉर्टर फाइनल, सुबह 7.18 बजे।

एथलेटिक्स:
महिला चक्का फेंक, क्वॉलीफिकेशन ग्रुप ए- सीमा पूनिया, सुबह 6 बजे से
महिला चक्का फेंक, क्वॉलीफिकेशन ग्रुप बी- कमलप्रीत कौर,  सुबह 7.25 बजे से
पुरुष लंबी कूद, क्वालीफिकेशन ग्रुप बी- सिरिशंकर, दोपहर 3:40 बजे

बैडमिंटन:
महिला एकल सेमीफाइनल- पीवी सिंधू बनाम ताइ जू यिंग (चीनी ताइपे), दोपहर 3:20 बजे।

मुक्केबाजी:
अमित पंघाल बनाम युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) 52 किग्रा पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल, सुबह 7:30 बजे।
पूजा रानी बनाम ली कियान (चीन) 75 किग्रा महिला प्री-क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:36 बजे।

गोल्फ:
पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले- अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने- सुबह 4:15 बजे से

हॉकी:
महिला पूल ए मैच- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सुबह 8:45 बजे

सेलिंग (पाल नौकायन)
पुरुषों की स्किफ में रेस 10, 11 एवं 12- केसी गणपति और वरुण ठक्कर- सुबह 8:35 बजे से

 

 Tokyo Olympics 2020 : जापान की यामागुची को 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची सिंधु, मेडल की तरफ बढ़ाया एक और कदम

निशानेबाजी:
महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन- अंजुम मौदगिल और तेजस्वी सावंत- सुबह 8:30 बजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल