1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 4th August Schedule : एक्शन में होंगे नीरज और लवलीना, महिला हॉकी टीम खेलेगी सेमीफाइनल

Tokyo Olympics 2020 4th August Schedule : एक्शन में होंगे नीरज और लवलीना, महिला हॉकी टीम खेलेगी सेमीफाइनल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2021 06:26 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 06:26 pm IST

भारतीय एथलीट टोक्यो ओलंपिक में 12वें दिन यानी 4 अगस्त को मेडल की संख्या में इजाफा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। 

Tokyo Olympics 2020 4th August Schedule- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020 4th August Schedule Image Source : PTI/GETTY

टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में अब तक 2 मेडल आ चुके हैं और अब भारतीय एथलीट 12वें दिन यानी 4 अगस्त को मेडल की संख्या में इजाफा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। भारतीय एथलीट 12वें दिन खिलाड़ी 5 अलग-अलग खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। एक तरफ जहां बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। वहीं, कुश्ती में 3 भारतीय पहलवान अपना दम दिखाएंगे। भारतीय महिला हॉकी पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी जो फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

भारत का 4 अगस्त को शेड्यूल इस प्रकार है:

एथलेटिक्स

पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन : ग्रुप ए - नीरज चोपड़ा - 5:35 AM 

पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन : ग्रुप बी – शिवपाल सिंह – 7:05 AM

मुक्केबाज़ी

महिला वेल्टरवेट (69 किग्रा) सेमीफाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली - 11:00 AM 

गोल्फ़

महिला राउंड 1: अदिति अशोक - 5:55 AM 
महिला राउंड 1: दीक्षा डागर - 7:39 AM 

रेसलिंग

रवि कुमार दहिया - पुरुष 57 kg फ्रीस्टाइल, 8.21 AM

अंशु मलिक - महिला 57 kg फ्रीस्टाइल, 8.28 AM

दीपक पुनिया - पुरुष 86 kg फ्रीस्टाइल, 8.49 AM

हॉकी

महिला सेमीफाइनल: अर्जेंटीना बनाम भारत –  3:30 PM

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल