1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : गोल्फ में अदिती अशोक ने जगाई मेडल की आस, जारी है शानदार प्रदर्शन

Tokyo Olympics : गोल्फ में अदिती अशोक ने जगाई मेडल की आस, जारी है शानदार प्रदर्शन

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 06, 2021 12:56 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 12:57 pm IST

अदिति ने पांच बर्डी लगाये और दो बोगी किये। उन्होंने नौवें और 11वें होल पर बोगी करने के बाद 15वें और 17वें होल पर बर्डी लगाये।

Tokyo Olympics 2020, Aditi Ashok, golf, Sports, India - India TV Hindi
Aditi Ashok Image Source : GETTY

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं जिन्होंने तीसरे दौर में तीन अंडर 67 स्कोर कर के दूसरा स्थान बनाये रखा है। अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर है। 

अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। न्यूजीलैंड की लीडिया को,ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020 : बजरंग पुनिया ने ईरान के पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, मेडल से बस एक जीत दूर

अदिति ने पांच बर्डी लगाये और दो बोगी किये। उन्होंने नौवें और 11वें होल पर बोगी करने के बाद 15वें और 17वें होल पर बर्डी लगाये। 

इससे पहले उन्होंने चौथे, छठे और सातवें होल पर भी बर्डी लगाये थे। भारत की दीक्षा डागर एक ओवर 72 के स्कोर के साथ निचले हाफ में है। 

अदिति का यह दूसरा ओलंपिक है। रियो (2016) में वह 41वें स्थान पर थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल