1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: पुरुष 4X400 मीटर रिले में भारत ने बनाया एशिया रिकॉर्ड

Tokyo Olympics 2020: पुरुष 4X400 मीटर रिले में भारत ने बनाया एशिया रिकॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 06, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 10:25 pm IST

भारतीय टीम ने 2018 एशियाई खेलों में कतर द्वारा सेट किए 3:00.56 समय को तोड़ा।

Tokyo Olympics 2020: indian men 4X400m relay make asian...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: indian men 4X400m relay make asian record but miss to qualify for final Image Source : GETTY

भारतीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने नया एशिया रिकॉर्ड बनाया लेकिन वे शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में इस इवेंट के फाइनल के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सके। भारतीय टीम में मुहम्मद अनस, नोआह निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव और अमोज जैकोब थे जिन्होंने यहां टोक्यो स्टेडियम में सेकेंड हीट में 3:00.25 का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया।

इटली (2:58.91) और नीदरलैंड (2:59.06) जो पहले हीट में दौड़े थे, इन्हें सबसे तेज हारने वाले का स्लॉट मिला।

पोलैंड 2:58.55 का समय लेकर सेकेंड हीट का विजेता बना जबकि जमैका 2:59.29 के समय के साथ दूसरे और बेल्जियम 2:59.37 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहा।

अनस ने पहले लेग में 45.67 का समय लिया और दक्षिण अफ्रीका तथा कोलंबिया से आगे रहे। नोआह ने दूसरे लेग में 45.06 जबकि राजीव ने तीसरे लेग में 44.84 का समय लिया।

जैकोब ने चौथे और और आखिरी लेग में पुरजोर कोशिश की और छठे स्थान से चौथे स्थान पर खत्म किया लेकिन फाइनल में पहुंचने से चूक गए।

ओवरऑल भारत आठ फाइनलिस्टों के बाद नौंवें स्थान पर रहा।

भारतीय टीम ने 2018 एशियाई खेलों में कतर द्वारा सेट किए 3:00.56 समय को तोड़ा। कतर ने एशियाई खेलों में इस समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल