1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: ब्रिटेन की आयरलैंड पर जीत का भारत को मिला फायदा, QF में पहुंची महिला हॉकी टीम

Tokyo Olympics 2020: ब्रिटेन की आयरलैंड पर जीत का भारत को मिला फायदा, QF में पहुंची महिला हॉकी टीम

 Reported By: IANS
 Published : Jul 31, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 07:14 pm IST

भारत ने आज सुबह ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी थी।

Tokyo Olympics 2020: Indian Women's Hockey Team Qualifies...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: Indian Women's Hockey Team Qualifies For Quarters After Ireland Lose Image Source : TWITTER HANDLE/@THEHOCKEYINDIA

ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक के ग्रुप चरण में पूल ए मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

भारत ने आज सुबह ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी थी। भारत की ओलंपिक में पांच मैचों में यह दूसरी जीत थी और उसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ग्रेट ब्रिटेन का आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतना जरूरी था।

प्रत्येक ग्रुप से चार-चार टीमों को नॉकआउट में जाना है। भारत के पांच मैचों से छह अंक हैं और उसका गोल डिफरेंस -7 है। इस ग्रुप से नीदरलैंड, जर्मनी और ब्रिटेन पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुके थे। एक स्थान बचा था, जिसके लिए भारत और आयरलैंड के बीच घमासान था।

ग्रेट ब्रिटेन की ओर से सुसानाह टाउनसेंड ने दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद हनाह मार्टिन ने 32वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। आयरलैंड की टीम अंत तक बराबरी या बढ़त हासिल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

 Tokyo Olympics 2020 Women's Hockey : वंदना कटारिया ने रचा इतिहास, भारत ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराकर क्वाटर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को रखा बरकरार

इस हार के बाद आयरलैंड के पांच मैचों में एक जीत और चार हार के साथ तीन अंक रहे और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल