1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 : रवि दहिया को सेमीफाइनल के दौरान विपक्षी रेस्लर ने दांतों से काटा, देखें वीडियो

Tokyo Olympics 2020 : रवि दहिया को सेमीफाइनल के दौरान विपक्षी रेस्लर ने दांतों से काटा, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 04, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Aug 04, 2021 10:46 pm IST

मैच के दौरान कजाखस्तान का यह खिलाड़ी चोटिल था, लेकिन इसके बावजूद उसने जीतने की हर एक कोशिश की, यहां तक उसने रवि दहिया को दांतों से भी काटा।

Tokyo Olympics 2020 Ravi Dahiya was bitten by the opposition wrestler during the semi-finals, watch - India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020 Ravi Dahiya was bitten by the opposition wrestler during the semi-finals, watch video Image Source : AP

रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल रेस्लिंग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को चित कर फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ उन्होंने इस ओलंपिक में भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है। मैच के दौरान कजाखस्तान का यह खिलाड़ी चोटिल था, लेकिन इसके बावजूद उसने जीतने की हर एक कोशिश की, यहां तक उसने रवि दहिया को दांतों से भी काटा।

इस खटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो

चौथी वरीयता प्राप्त दहिया 57 किग्रा फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल में एक समय 2-9 से पीछे थे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए अपने विरोधी के दोनों पैरों पर हमला किया और उसे कसकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे जमीन पर पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। दहिया ने इससे पहले दोनों मुकाबले तकनीकी दक्षता के आधार पर जीते थे।

पहले दौर के बाद दहिया के पास 2-1 की बढ़त थी लेकिन सानायेव ने उनके बायें पैर पर हमला बोलकर तीन बार उन्हें पलटने पर मजबूर करते हुए छह अंक ले लिये। ऐसा लग रहा था कि दहिया हार कीतरफ बढ रहे हैं लेकिन संयम नहीं खोते हुए उन्होंने एक मिनट में बाजी पलट दी।

इससे पहले सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक जीता था। पुनिया 86 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हालांकि अमेरिका के 2018 विश्व चैम्पियन डेविड मौरिस टेलर से एकतरफा मुकाबले में हार गए। टेलर की तकनीकी दक्षता का पुनिया के पास कोई जवाब नहीं था। जवाबी हमले पर वह एक ही मूव बना सके लेकिन टेलर ने उन्हें अंक नहीं लेने दिया। दहिया ने पहले दौर में कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को 13-2 से हराने के बाद बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को 14-4 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल