1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु... खेल जगत से मिली ढेर सारी बधाई

Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु... खेल जगत से मिली ढेर सारी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 30, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 04:18 pm IST

पीवी सिंधु के सेमीफाइनल में पहुंचने के खास अवसर पर खेल जगत के दिग्गजों ने उनके लिए सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

Tokyo Olympics 2020: sports fraternity congratulates pv...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: sports fraternity congratulates pv sindhu for entering semifinals Image Source : GETTY

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जारी टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए यामागुची को 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस खास अवसर पर खेल जगत के दिग्गजों ने उनके लिए सोशल मीडिया पर बधाई दी है। यहां पढ़िए ट्वीट्स-

सिंधु ने यामागुची के खिलाफ पहला गेम आसानी से जीता लेकिन दूसरे गेम में उन्हें यामागुची से कड़ी टक्कर मिली। एक समय यामागुची ने बढ़त भी बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि यह मैच तीसरे गेम तक जाएगा।

हालांकि, सिंधु ने बिना देरी किए वापसी की और लगातार अंक लेकर मैच खत्म कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल