1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics: स्वर्ण पदक जीतने वालों को ओडिशा सरकार से मिलेंगे इतने रुपये

Tokyo Olympics: स्वर्ण पदक जीतने वालों को ओडिशा सरकार से मिलेंगे इतने रुपये

 Reported By: IANS
 Published : Jul 08, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 10:48 pm IST

राज्य के एथलीटों के साथ वर्चुअल बातचीत के दौरान, पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार स्वर्ण जीतने वालों को 6 करोड़ रुपये, रजत के लिए 4 करोड़ रुपये और कांस्य के लिए 2.5 करोड़ रुपये प्रदान करेगी।

Tokyo Olympics: odisha government will reward gold...- India TV Hindi
Tokyo Olympics: odisha government will reward gold medalists with 6 crore rupees Image Source : GETTY

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्य से टोक्यो जाने वाले एथलीटों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। पटनायक ने कहा कि जो खिलाड़ी 23 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में पदक हासिल करेंगे, वे नगद पुरस्कार के हकदार होंगे।

राज्य के एथलीटों के साथ वर्चुअल बातचीत के दौरान, पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार स्वर्ण जीतने वालों को 6 करोड़ रुपये, रजत के लिए 4 करोड़ रुपये और कांस्य के लिए 2.5 करोड़ रुपये प्रदान करेगी।

इसके अलावा, , उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक एथलीट को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

पटनायक ने धावक दुती चंद, पैरा शटलर प्रमोद भगत के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बीरेंद्र लकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो और अमित रोहिदास से बात की।

किसी भी एथलीट के लिए ओलंपिक में भाग लेना सबसे बड़ा सपना बताते हुए पटनायक ने कहा, आप सभी ओडिशा के युवाओं के लिए आदर्श बन गए हैं और अपने परिवार और हम सभी के लिए गर्व का स्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के लिए पदक जीतेंगे।

कोविड और चोटों से तैयारियों पर असर पड़ा: हरमनप्रीत कौर

स्प्रिंटर दुती चंद को 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं के लिए टोक्यो खेलों के लिए चुना गया है, जबकि पैरा शटलर प्रमोद भगत ने भी पैरालिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

इसी तरह, लकड़ा और रोहिदास 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा हैं, जबकि एक्का को 16 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल