1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधू भारत की ध्वजवाहक बनने की दौड़ में सबसे आगे

टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधू भारत की ध्वजवाहक बनने की दौड़ में सबसे आगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2021 11:24 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 11:24 pm IST

इस बार भारत 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक उद्घाटन समारोह के लिये एक पुरूष और एक महिला खिलाड़ी को ध्वजवाहक बनायेगा।

tokyo olympics: PV Sindhu frontrunner to become one of...- India TV Hindi
tokyo olympics: PV Sindhu frontrunner to become one of India's flag-bearers Image Source : GETTY

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू टोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के दो ध्वजवाहकों में से एक की दौड़ में सबसे आगे हैं।

इस बार भारत 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक उद्घाटन समारोह के लिये एक पुरूष और एक महिला खिलाड़ी को ध्वजवाहक बनायेगा।

आधिकारिक घोषणा इस महीने के अंत में होगी लेकिन यह लगभग सुनिश्चित लग रहा है कि सिंधू ध्वजवाहक होंगी।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘सिंधू के ध्वजवाहक बनने की उम्मीद है। ’’

हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन ऐसी प्रथा रही है कि पिछले चरण के पदक विजेता को हमेशा अगले चरण का ध्वजवाहक बनाया गया है।

पिछले चरण में दो पदक विजेता थीं जिसमें से एक पहलवान साक्षी मलिक इस चरण के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं।

पेड़ लगाओ, वन बचाओ: 'थाला' एमएस धोनी दे रहे हैं फैंस को अहम संदेश, देखिए Pic

हालांकि पुरूष खिलाड़ियों में यह स्पष्ट नहीं है कि कौन ध्वजवाहक होगा। कुछ बड़े नामों में नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, पहलवान बजरंग पूनिया, मुक्केबाज अमित पंघाल शामिल हैं।

रियो डि जिनेरियो में हुए पिछले चरण में कोई भी पुरूष एथलीट पदक हासिल नहीं कर सका था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल