1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो पैरालम्पिक-2020 का कार्यक्रम हुआ घोषित

टोक्यो पैरालम्पिक-2020 का कार्यक्रम हुआ घोषित

 Reported By: IANS
 Published : Aug 03, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 01:19 pm IST

ओलम्पिक खेलों और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।

Paralympic- India TV Hindi
Paralympic Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो| टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक आयोजन समिति ने सोमवार को अगले साल होने वाले पैरालम्पिक खेलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह खेल अगले साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक खेले जाएंगे। इन खेलों में 21 जगहों पर 22 खेलों की 539 स्पर्धाएं होंगी। ओलम्पिक खेलों और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, "टोक्यो 2020, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति और अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने अप्रैल में यह तय किया गया था टूर्नामेंट की तैयारी के हर पहलू पर जो प्रभाव पड़ा उसे देखते हुए 2021 का हर सत्र उसी तरह से आयोजित किया जाएगा जिस तरह से 2020 में प्लान किया गया था।"

पहला पदक पैरालम्पिक खेलों की शुरुआत के एक दिन बाद 25 अगस्त को महिला साइकिलिंग में दिया जाएगा। उसी दिन कुल 24 स्पर्धाओं में पदक दिए जाएंगे जिसमें 16 तैराकी, चार व्हीलचेयर फेंसिंग और चार साइकिलिंग में होंगे।

खेलों में एकल स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा तादाद में हिस्सा लेंगे। कुल 167 पदक स्पधार्एं होंगी। उद्घाटन और समापन समारोह ओलम्पिक स्टेडियम में ही होगा। इतना ही नहीं टोक्यो पैरालंपिक खेल भलें ही होंगे 2021 में लेकिन इन्हें अधिकारिक तौर पर पैरालंपिक 2020 के नाम से ही जाना जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल