1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Paralympics 2020: भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

Tokyo Paralympics 2020: भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 23, 2021 08:33 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 11:48 pm IST

टोक्यो पैरालंपिक 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां पढ़िए-

Tokyo Paralympics 2020 Live Streaming: How to watch live in...- India TV Hindi
Tokyo Paralympics 2020 Live Streaming: How to watch live in India Image Source : AP

2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक अपने नाम किए थे। अब इस सफल टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद सभी की नजरें पैरालंपिक्स 2020 पर हैं जो 24 अगस्त से शुरू होने वाला है।

इस बार भारतीय टीम अपना सबसे बड़ा दल इसमें उतारेगा जिसमें 54 एथलीट्स होंगे और 9 अधिकारी शामिल होंगे। ऊंची कूद की एथलीट मरियप्पन थांगावेलू ओपनिंग सेरेमनी में भारत की ओर से ध्वजवाहक होंगी।

स्टार भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और ऊंची कूद की एथलीट मरियप्पन थांगावेलू 2016 रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता हैं। वे भारतीय दल की कमान संभालेंगे, भारत कम से कम इस बार 15 पदक की उम्मीद लगाए हुए है, जिसमें पांच स्वर्ण शामिल हैं। भारत 9 खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेगा।

कितने बजे शुरू होगा टोक्यो पैरालंपिक 2020 का उद्घाटन समारोह?

टोक्यो पैरालंपिक 2020 का उद्घाटन समारोह मंगलवार (24 अगस्त) को 4:30 बजे शुरू होगा।

टोक्यो पैरालंपिक 2020 का लाइव अपडेट कहां देखें?

टोक्यो पैरालंपिक 2020 का लाइव अपडेट आप इंडिया टीवी के स्पोर्ट्स पेज पर देख सकते हैं।

टोक्यो पैरालंपिक 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

आप टोक्यो पैरालंपिक 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग डिस्कवरी प्लस ऐप पर देख सकते हैं।

 Tokyo Paralympics 2020: 54 पैरा एथलीट्स का दिखेगा दमखम, देखिए भारत का पूरा शेड्यूल

टोक्यो पैरालंपिक 2020 किस चैनल पर प्रसारित होगा?

टोक्यो पैरालंपिक 2020 दूरदर्शन (डीडी स्पोर्ट्स और डीडी नेशनल) पर और यूरोस्पोर्ट टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल