Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Paralympics : नोएडा के DM सुहास यथिराज ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में किया जीत के साथ आगाज

Tokyo Paralympics : नोएडा के DM सुहास यथिराज ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में किया जीत के साथ आगाज

Edited by: Bhasha Published : Sep 02, 2021 10:01 am IST, Updated : Sep 02, 2021 10:43 am IST

ग्रुप ए के एकतरफा मुकाबले में 38 साल के सुहास ने सिर्फ 19 मिनट में जर्मनी के येन निकलास पोट को 21-9 21-3 से हराया।

Tokyo Paralympics, Suhas Yathiraj, badminton, Tennis, Sports- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/PARALYMPICS Suhas Yathiraj

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और भारतीय पैरालंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज मेंस सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बना ली है। सुहास के अलावा तरूण ढिल्लों ने भी एसएल4 वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। ग्रुप ए के एकतरफा मुकाबले में 38 साल के सुहास ने सिर्फ 19 मिनट में जर्मनी के येन निकलास पोट को 21-9 21-3 से हराया। 

ग्रुप बी में 27 साल के तरूण को भी अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और वह थाईलैंड के सिरीपोंग तेमारोम को सिर्फ 23 मिनट में 21-7 21-13 से हराने में सफल रहे। अगले मुकाबले में सुहास का सामना इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो से होगा जबकि तरूण को शुक्रवार को कोरिया के शिन क्युंग ह्वान से भिड़ना है। 

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: भरत अरूण का बड़ा बयान, रविचंद्रन अश्विन से डरे हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज

सुहास के एक टखने में समस्या है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। दूसरी तरफ तरूण को आठ साल की उम्र में फुटबॉल खेलते हुए घुटने में गंभीर चोट लगी थी जिससे उनके घुटने की मूवमेंट प्रभावित हुई। 

वह अभी दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन हैं। उन्नीस साल की पलक को हालांकि एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा जब उनकी और पारूल परमार की जोड़ी को एसएल3-एसयू5 वर्ग के ग्रुप बी के महिला युगल मुकाबले में चेंग हेफांग और मा हुईहुई की चीन की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 7-21 5-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: प्रसिद्ध कृष्णा को चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टेस्ट टीम में किया गया शामिल

बुधवार को गत विश्व चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में हमवतन भारतीय मनोज सरकार को 21-10 21-23 21-9 से हराया था। पलक को हालांकि महिला एकल एसयू5 ग्रुप ए मुकाबले में जापान की अयाको सुजुकी के खिलाफ 4-21 7-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

मिश्रित युगल में भगत और पलक की जोड़ी को ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल की फ्रांस की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 9-21 21-15 19-21 से हार का सामना करना पड़ा था। यह जोड़ी एसएल3-एसयू5 वर्ग में चुनौती पेश कर रही है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement