1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टीटीएफआई ने मनिका बत्रा के फिक्सिंग के आरोप पर चर्चा के लिये कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई

टीटीएफआई ने मनिका बत्रा के फिक्सिंग के आरोप पर चर्चा के लिये कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2021 07:15 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 07:15 pm IST

टीटीएफआई के कारण बताओ नोटिस के जवाब में मनिका ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय कोच ने उन्हें मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान अपना मैच गंवाने को कहा था। महासंघ ने रॉय से लिखित जवाब मांगा था जो उन्होंने सौंप दिया है।   

TTFI convenes executive committee meeting to discuss Manika Batra's fixing allegations- India TV Hindi
TTFI convenes executive committee meeting to discuss Manika Batra's fixing allegations Image Source : AP

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा के राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ मैच फिक्सिंग के आरोपों पर चर्चा के लिये शनिवार को कार्यकारी समिति की बैठक बुलायी है। टीटीएफआई के कारण बताओ नोटिस के जवाब में मनिका ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय कोच ने उन्हें मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान अपना मैच गंवाने को कहा था। महासंघ ने रॉय से लिखित जवाब मांगा था जो उन्होंने सौंप दिया है। 

टीटीएफआई सचिव अरूण बनर्जी ने गुरूवार को पीटीआई से कहा, ‘‘इस मुद्दे पर वर्चुअल बैठक में चर्चा की जायेगी और मैं एक जांच पैनल गठित करने का भी प्रस्ताव दूंगा लेकिन समिति अंतिम फैसला करेगी। ’’ 

टीटीएफआई अध्यक्ष और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भी बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में मनिका को छोड़कर सभी खिलाड़ी पहुंच गये हैं जबकि जी साथियान भी एक या दो दिन में पहुंच जायेंगे जो पोलैंड में ट्रेनिंग करना चाहते थे। 

हाल में महासंघ ने बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये शिविर में खिलाड़ियों का शामिल होना अनिवार्य कर दिया था। इस महीने के अंत में दोहा में एशियाई चैम्पियनशिप आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा, ‘‘नियम बहुत स्पष्ट हैं। चयन के लिये उपलब्ध होने के लिये आपको शिविर में हिस्सा लेना होगा। ’’ 

महासंघ कोविड-19 महामारी के चले और कुछ अन्य कारणों से पिछले तीन साल से ज्यादा समय से विदेशी कोच नियुक्त नहीं कर सकी है और वह जल्द से जल्द विदेशी कोच लाना चाहेगी। खिलाड़ियों के पास 2018 एशियाई खेलों के बाद से कोई पूर्णकालिक कोच नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल