1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: ऑस्ट्रेलियन ओपन के चलते सिडनी इंटरनेशनल से हटीं गरबाइन मुगुरुजा

टेनिस: ऑस्ट्रेलियन ओपन के चलते सिडनी इंटरनेशनल से हटीं गरबाइन मुगुरुजा

 Reported By: IANS
 Published : Jan 09, 2019 11:53 am IST,  Updated : Jan 09, 2019 11:53 am IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले से पूरी तरह फिट होना चाहती हैं मुगुरुजा।

गरबाइन मुगुरुजा- India TV Hindi
गरबाइन मुगुरुजा

सिडनी: स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गरबाइन मुगुरुजा ने सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। मुगुरुजा की मीडिया मैनेजर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुगुरुजा ने बीमारी के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस लिया है। 

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मुगुरुजा ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि वह सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए पूरी तरह से फिट हो सकें जोकि अगले सोमवार से शुरू होने वाली है। 

बीमारी के बावजूद, उन्होंने सोमवार को मैच के बाद एक साक्षात्कार में कहा कि वह पर्थ में आयोजित होपमैन कप के दौरान अपनी बाईं जांघ में परेशानी के बाद अब बेहतर महसूस कर रही हैं। 

मुगुरुजा ने पहले दौर में हमवतन सुआरेज नवारो को 6-3, 6-4 से हराया था और अगले दौर में उनका मुकाबला डेनमार्क की किकी बर्टेस से होना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल