1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएफा ने चैंपियंस लीग फाइनल किया स्थगित

यूएफा ने चैंपियंस लीग फाइनल किया स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 24, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 04:18 pm IST

17 और 18 मार्च को लीग के सेकेंड लेग के बाकी बचे चार मैचों को भी स्थगित कर दिया गया था।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

नियोन (स्विटजरलैंड)| यूएफा ने कोरोनावायरस महामारी के चलते चैंपियंस लीग फाइनल को औपचारिक रूप से स्थगित कर दिया है। चैंपियंस लीग का फाइनल इंस्ताबुल में 30 मई को खेला जाना था। इससे पहले 17 और 18 मार्च को लीग के सेकेंड लेग के बाकी बचे चार मैचों को भी स्थगित कर दिया गया था।

यूएफा ने एक बयान में कहा कि 24 मई वियना में होने वाली महिला चैंपियंस लीग फाइनल और 27 मई को पोलैंड में होने वाली यूरोपा लीग फाइनल को भी स्थगित कर दी गई है। इन दोनों फाइनल की नई तारीखों को लेकर हालांकि अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

यूएफा के अध्यक्ष एलेक्जेंडर सेफरीन की अध्यक्षता में यूरोपियन फुटबाल के शेयरधारकों के साथ हुई बातचीत के बाद कहा गया कि नई तारीखों को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ग्रुप ने पहले ही नई कलैंडर की खोज शुरू कर दी है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल