1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दुर्घटनाग्रस्त विमान मिलने के बाद एमिलियानो सेला के पिता ने कहा, यह बुरा सपना

दुर्घटनाग्रस्त विमान मिलने के बाद एमिलियानो सेला के पिता ने कहा, यह बुरा सपना

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2019 12:31 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 12:32 pm IST

सेला अपने नए क्लब प्रीमियर लीग की टीम कार्डिफ सिटी से जुड़ने के लिए 21 जनवरी को हल्के विमान में रवाना हुए थे।

 एमिलियानो सेला - India TV Hindi
 एमिलियानो सेला 

ब्यूनस आयर्स: अर्जेन्टीना के फुटबॉल स्टार एमिलियानो सेला के पिता को रविवार को खबर मिली की उस विमान का मलबा मिल गया है जिसमें उनके बेटे की मौत हुई थी। प्रोग्रेसो में जब क्रोनिका टीवी ने होरासियो सेला से उनके घर पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा। यह बुरा सपना है।’’ ​

विमान को ढूंढने में मदद के लिए सेला का पुरा परिवार फ्रांस के नान्तेस गया लेकिन होरासियो नहीं गए। 

होरासियो ने कहा, ‘‘मैं रोज उनसे बात करता हूं। लेकिन मैं वट्सऐप पर नहीं हूं इसलिए उन्हें फोन करना या उनका मुझे फोन करना काफी खर्चीला है। लेकिन वह कहते रहे कि एमिलियानो या विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ’’ 

सेला अपने नए क्लब प्रीमियर लीग की टीम कार्डिफ सिटी से जुड़ने के लिए 21 जनवरी को हल्के विमान में रवाना हुए थे जिससे चैनल आइलैंड के समीप संपर्क टूट गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल