1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: पूजा गहलोत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: पूजा गहलोत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2019 09:05 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 11:34 pm IST

पूजा ने क्वालीफाइंग चरण से शुरूआत की जिसमें उन्होंने रूस की कैटरीना वर्बिना को 8-3 से मात दी।

Pooja Gahlot- India TV Hindi
Pooja Gahlot Image Source : TWITTER

बुडापेस्ट। भारत की पहलवान पूजा गहलोत (53 किग्रा) गुरूवार को यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक की दौड़ में बनी हुई है। 

पूजा ने क्वालीफाइंग चरण से शुरूआत की जिसमें उन्होंने रूस की कैटरीना वर्बिना को 8-3 से मात दी। 

क्वार्टरफाइनल में उन्होंने 8-0 की शानदार जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें वह 2018 जूनियर यूरोपीय कुश्ती चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदकधारी जेनेप येतगिल के सामने होंगी। 

ज्योति (50 किग्रा) ने भी कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली है। 57 किग्रा में पिंकी रानी ने भी एकतरफा मुकाबले में अमेरिका की अरियन गेरालिन कारपियो को 5-0 से हराकर क्वार्टर में प्रवेश किया। 

हालांकि वह अंतिम आठ में हनाह फे टेलर से 1-2 से हारकर बाहर हो गई। अन्य भारतीय एक भी दौर नहीं जीत सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल