1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2019: दूसरे हाफ में दमदार खेल से यूपी योद्धा ने बेंगलुरू बुल्स को मात दी

PKL 2019: दूसरे हाफ में दमदार खेल से यूपी योद्धा ने बेंगलुरू बुल्स को मात दी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2019 11:32 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 11:32 pm IST

यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें संस्करण में शुक्रवार को अंतिम लीग मैच में बेंगलुरू बुल्स को 12 अंकों के अंतर से मात देते हुए लीग चरण का अंत पहले स्थान के साथ किया।

pkl 2019- India TV Hindi
PKL 2019: दूसरे हाफ में दमदार खेल से यूपी योद्धा ने बेंगलुरू बुल्स को मात दी Image Source : PROKABADDI.COM

ग्रेटर नोएडा| यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें संस्करण में शुक्रवार को अंतिम लीग मैच में बेंगलुरू बुल्स को 12 अंकों के अंतर से मात देते हुए लीग चरण का अंत पहले स्थान के साथ किया। यूपी ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में बुल्स को 45-33 से मात दी।

बेंगलुरू ने पहले हाफ की शुरुआत में दमदार खेल दिखाया। 10वें मिनट तक उसके पास 11-17 की बढ़त थी। पहले हाफ के अंत में यूपी ने अंकों के अंतर को कम किया, लेकिन वह फिर भी दो अंक से पीछे रह गई और बेंगलुरू ने पहले हाफ का अंत 22-20 के स्कोर के साथ किया।

पहले हाफ के अंत में यूपी को जो लय मिली थी, उसे दूसरे हाफ में उसने कायम रखा। वह 23वें मिनट में 27-25 से आगे हो गई। यहां से यूपी ने मुड़कर नहीं देखा और लगातार अंक लेकर मैच अपने नाम कर ले गई। यूपी के लिए श्रीकांत जाधव और सुरेंदर गिल ने नौ-नौ अंक लिए। पवन सेहरावत ने बुल्स के लिए 13 अंक अपने खाते में डाले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल