1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2020 : ओसाका, ब्राडी और जेवरेव ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

US Open 2020 : ओसाका, ब्राडी और जेवरेव ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2020 10:19 am IST,  Updated : Sep 09, 2020 10:19 am IST

 जापान की खिलाड़ी और दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका ने अपने दमदार खेल के दम पर अमेरिका की विश्व में 93वें रैंकिंग की शेल्बी रोजर्स को 6-3, 6-4 से हराया। 

Bardy, Osaka and Zverev- India TV Hindi
Bardy, Osaka and Zverev Image Source : GETTY

न्यूयार्क| नाओमी ओसाका और जेनिफर ब्राडी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनायी जबकि पुरुष वर्ग में अलेक्सांद्र जेवरेव इस साल दूसरी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचे। जापान की खिलाड़ी और दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका ने अपने दमदार खेल के दम पर अमेरिका की विश्व में 93वें रैंकिंग की शेल्बी रोजर्स को 6-3, 6-4 से हराया।

आर्थर ऐस स्टेडियम में मंगलवार की रात को खेले गये इस मैच में ओसाका ने सात ऐस जमाये और उन्होंने बेसलाइन पर भी अच्छा खेल दिखाया। इससे पहले 27 वर्षीय रोजर्स ने ओसाका के खिलाफ पिछले तीनों मैच जीते थे लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी गलती से 27 बार अंक गंवाये जबकि ओसाका ने ऐसा केवल आठ बार किया। दो साल पहले यूएस ओपन जीतने वाली ओसाका सेमीफाइनल में ब्राडी से भिड़ेगी। अमेरिका की 28वीं वरीयता प्राप्त ब्राडी ने कजाखस्तान की 23वीं वरीय यूलिया पुतिनसेवा को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

ये भी पढ़े : मुक्केबाज सरिता कोविड-19 से उबरी, पर बेटे की खातिर घर से बाहर पृथकवास पर

ब्राडी ने बेसलाइन से अपना दबदबा बनाया। उन्होंने पहले सेट में 4-0 और दूसरे सेट में 2-0 की बढ़त बनायी। इस बीच पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी जेवरेव ने क्रोएशिया के 27वें वरीय बोर्ना कोरिच के खिलाफ 12 डबल फॉल्ट और 46 गलतियों के बावजूद 1-6, 7-6 (5), 7-6 (1), 6-3 से जीत दर्ज की। जेवरेव इस साल के शुरू में आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे लेकिन वहां से आगे नहीं बढ़ पाये थे।

ये भी पढ़े : हंगरी में होने वाले सुपर कप मैच के लिए दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मिली इजाजत

उन्हें तब डोमिनिक थीम ने हराया था। पिछले 17 वर्षों में यह पहला अवसर है कि पुरुष क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले किसी भी खिलाड़ी ने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट नहीं जीता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल