1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुक्केबाज सरिता कोविड-19 से उबरी, पर बेटे की खातिर घर से बाहर पृथकवास पर

मुक्केबाज सरिता कोविड-19 से उबरी, पर बेटे की खातिर घर से बाहर पृथकवास पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 04:55 pm IST

पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज एल सरिता देवी कोविड-19 बीमारी से उबर चुकी हैं लेकिन अपने युवा बेटे की खातिर वह इंफाल में अपने घर से बाहर कम से कम 10 दिन तक पृथकवास पर रहना चाहती हैं।

Boxer Sarita Covid-19 recovered, but out of home for son's sake- India TV Hindi
Boxer Sarita Covid-19 recovered, but out of home for son's sake Image Source : PTI

नई दिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज एल सरिता देवी कोविड-19 बीमारी से उबर चुकी हैं लेकिन अपने युवा बेटे की खातिर वह इंफाल में अपने घर से बाहर कम से कम 10 दिन तक पृथकवास पर रहना चाहती हैं। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी को 17 अगस्त को उनके पति थोइबा सिंह के साथ इस घातक वायरस से संक्रमित पाया गया था। उनका परीक्षण नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 

सरिता ने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘मैं परीक्षण नेगेटिव आने के बाद कल वापस आ गयी। मेरे पति को पिछले सप्ताह ही छुट्टी मिल गयी थी लेकिन मेरा परीक्षण पॉजीटिव आने के कारण मुझे कोविड केयर सेंटर में कुछ दिन और बिताने पड़े। ईश्वर की कृपा है कि अब मुझे छुट्टी मिल गयी है।’’ 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : अबू धाबी में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन

वह इंफाल में अपनी अकादमी के करीब स्थित हॉस्टल में ठहरी हैं ताकि उनका सात वर्षीय पुत्र तोमथिन किसी तरह से खतरे में न आये। उनके बेटे का पिछले महीने किया गया परीक्षण नेगेटिव आया था। 

उन्होंने कहा,‘‘अगर मैं घर गयी तो वह दौड़कर मेरे पास आ जाएगा और मैं जोखिम नहीं ले सकती। उसकी खातिर मैंने खुद को अकादमी हॉस्टल में पृथकवास पर रहने का फैसला किया है।’’ 

ये भी पढ़ें - हंगरी में होने वाले सुपर कप मैच के लिए दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मिली इजाजत

सरिता ने कहा,‘‘मेरे पति भी यहां है लेकिन उनका पृथकवास अगले दो दिन में समाप्त हो जाएगा क्योंकि उन्हें अस्पताल से मुझसे पहले छुट्टी मिल गयी थी।’’

सरिता से पहले दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह को भी इस वायरस से संक्रमित पाया गया था। कैंसर से भी जूझ रहे डिंको सिंह लगभग एक महीने तक अस्पताल में रहने के बाद इस कोविड-19 से उबर गये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल