1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open: जोकोविच का कड़ा इम्तहान, फ़ेडरर को मिलेगी वावरिंका से चुनौती

US Open: जोकोविच का कड़ा इम्तहान, फ़ेडरर को मिलेगी वावरिंका से चुनौती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2015 07:20 am IST,  Updated : Sep 12, 2015 07:25 am IST

न्यूयॉर्क: यूएस ओपन टेनिस मुकाबले दौर में पहुंच गया हैं। दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबले के बाद इस साल के यूएस ओपन चैंपियन का फैसला हो जाएगा। पहला सेमीफाइनल नोवाक जोकोविच और डिफेंडिंग चैंपियन

जोकोविच का कड़ा...- India TV Hindi
जोकोविच का कड़ा इम्तहान, फ़ेडरर को मिलेगी वावरिंका से चुनौती

न्यूयॉर्क: यूएस ओपन टेनिस मुकाबले दौर में पहुंच गया हैं। दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबले के बाद इस साल के यूएस ओपन चैंपियन का फैसला हो जाएगा।

पहला सेमीफाइनल नोवाक जोकोविच और डिफेंडिंग चैंपियन मारिन चिलिच के बीच होगा। जोकोविच क्वार्टर फाइनल में स्पेन के फेलिसियानो-लोपेज को चार सेटों में 6-1, 3-6, 6-3, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

जोकोविच का यूएस ओपन पर दावा इस बार पर मजबूत दिखता है क्योंकि वह न सिर्फ इस साल तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं बल्कि ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन ख़िताब भी अपने नाम किया है। हालांकि जोकोविच को इसके लिए सेमीफाइनल में चिलिच की चुनौती से पार पाना होगा।

डिफेंडिंग चैंपियन मारिन ने फ्रांस के विल्फ्रेड सोंगा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। करीब चार घंटे तक चले मुकाबले को जीतने में चिलिच को अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ी है। ऐसे में संभव है कि वे जोकोविच के खिलाफ पूरी लय में न दिखें, लेकिन जोकोविच उनको हल्के में आंकने की ग़लती नहीं करेंगे।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर का मुकाबला अपने ही देश के स्टेनिस्लास वावरिंका से होगा। 34 साल के फेडरर लगातार दूसरे साल और कुल दसवीं बार यूएस ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। वे इन दिनों जोरदार लय में हैं और वे अपने करियर में छठी बार यूएस ओपन का खिताब जीत सकते हैं।

वावरिंका इस साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में फेडरर को हरा चुके हैं और बाद में उन्होंने फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीता। इस लिहाज से देखें तो यूएस ओपन का सेमीफाइनल एक बार फिर फेडरर के लिए बड़ा इम्तिहान साबित होने वाला है। वैसे अब तक फेडरर और वावरिंका कुल 19 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें 16 बार फेडरर ने जीत हासिल की है और तीन मैच वावरिंका जीतने में कामयाब रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल