1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open: जोकोविच सेमीफाइनल में, सिलिच से होगा मु़क़ाबला

US Open: जोकोविच सेमीफाइनल में, सिलिच से होगा मु़क़ाबला

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2015 12:54 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 12:58 pm IST

न्यूयार्क: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फेलिसियानो लोपेज को 6-1, 3-6, 6-3, 7-6 से हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना गत चैम्पियन मारिन सिलिच से होगा ।

US Open: जोकोविच सेमीफाइनल...- India TV Hindi
US Open: जोकोविच सेमीफाइनल में, सिलिच से होगा मु़क़ाबला

न्यूयार्क: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फेलिसियानो लोपेज को 6-1, 3-6, 6-3, 7-6 से हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना गत चैम्पियन मारिन सिलिच से होगा ।

पिछले 22 ग्रैंडस्लैम में 21वीं बार जोकोविच सेमीफाइनल में पहुंचे हैं । चार साल पहले यहां खिताब जीत चुके सर्बिया के इस खिलाड़ी की न्यूयार्क में 55वीं जीत है ।

इस साल विम्बलडन और आस्ट्रेलियाई ओपन जीत चुके जोकोविच की लोपेज के खिलाफ पांच मैचों में पांचवीं जीत थी । वहीं सिलिच के खिलाफ उनका कैरियर रिकार्ड 13 . 0 का है । सिलिच ने फ्रांस के जो विलफ्राइड सोंगा को पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में 6 . 4, 6 . 4, 3 . 6, 6 . 7, 6 . 4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । यह मुकाबला चार घंटे तक चला जिसमें सिलिच ने 29 ऐस और 63 विनर लगाये ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल