1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open: फ़ेडरर लोपेज़ को हराकर पहुंचे चौथे राउंड में

US Open: फ़ेडरर लोपेज़ को हराकर पहुंचे चौथे राउंड में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 03, 2017 06:32 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 06:32 pm IST

रोजर फ़ैडरर ने आज यहां स्पेन के फेलिसियानो लोपेज़ को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया। फ़ेडरर ने 6-3 6-3 7-5 से हराया। अब उनका मुकाबला जर्मनी के फिलिप कोहलश्रेडर से होगा।

Roger Federer- India TV Hindi
Roger Federer

रोजर फ़ैडरर ने आज यहां स्पेन के फेलिसियानो लोपेज़ को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया। फ़ेडरर ने  6-3 6-3 7-5 से हराया। अब उनका मुकाबला जर्मनी के फिलिप कोहलश्रेडर से होगा।

जीत के बाद फ़ेडरर ने कहा: 'मुझे शुरु के राउंड में संघर्ष करना पड़ा। आज मैं अच्छा खेला. फ़ेलिसियानो के खिलाफ सीधे सेटों में जीतने से अच्छी अनुभूति हो रही है।

इस बीच, शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने हाथ की चोट के बावजूद अपनी हिम्मत बनाए रखते हुए अमेरिका ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में चीन की शुआई झांग को मात दी। 

हाथ की चोट से जूझते हुए प्लिस्कोवा ने 26वीं विश्व वरीयता प्राप्त झांग को 3-6, 7-5, 6-4 से मात देकर अंतिम-16 में कदम रखा, जहां उनका सामना जेनिफर ब्रेडे से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल