1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दुनिया के सबसे तेज रनर रहे उसैन बोल्ट ने लोगों से की ये ख़ास अपील

दुनिया के सबसे तेज रनर रहे उसैन बोल्ट ने लोगों से की ये ख़ास अपील

 Reported By: IANS
 Published : Apr 14, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 05:31 pm IST

जमैका के यूसेन बोल्ट ने ओलंपिक पदक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Ussain Bolt- India TV Hindi
Ussain Bolt Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| कोरोनावायरस के कारण इस समय पूरा विश्व थम सा गया है। इस बीच दिग्गज धावक जमैका के यूसेन बोल्ट ने ओलंपिक पदक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।

बोल्ट ने ट्विटर पर पर अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में बोल्ट फिनिशिंग लाइन पर है। उन्होंने लिखा, " सामाजिक दूरी। आप सभी को ईस्टर की बधाई। "

ओलंपिक चैंपियन बोल्ट अपनी तस्वीर का उपयोग यह दिखाने के लिए किया कि इस मुश्किल हालात में हर किसी को कैसे पर्याप्त दूरी बनाए रखनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल