1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए कार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी वाणी कपूर

ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए कार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी वाणी कपूर

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2019 10:17 am IST,  Updated : Feb 02, 2019 10:17 am IST

इस प्रतियोगिता में 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें से टॉप 20 को ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए में खेलने का मौका मिलेगा। 

ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए कार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी वाणी कपूर 

बलारत (ऑस्ट्रेलिया): वाणी कपूर ऑस्ट्रेलियाई महिला पीजीए टूर (एलपीजीए) का कार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय गोल्फर बन गयी हैं। वाणी ने बलारत गोल्फ क्लब में खेले गये पहले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 71, 78 और 69 का कार्ड खेला। वह दो ओवर 218 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर रही। 

इस प्रतियोगिता में 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें से शीर्ष 20 को ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए में खेलने का मौका मिलेगा। 

क्वालीफाइंग मुकाबले में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ियों में दीक्षा डागर संयुक्त रूप 30 वें, आस्था मदान संयुक्त 37वें और रिधिमा दिलावरी संयुक्त रूप से 57 वें स्थान पर रहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल