1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कार दुर्घटना में कथित तौर पर वीनस की गलती

कार दुर्घटना में कथित तौर पर वीनस की गलती

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2017 02:49 pm IST,  Updated : Jun 30, 2017 02:49 pm IST

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा ट्रैफिक दुर्घटना में टेनिस स्टार वीनस विलियम्स की गलती थी जिसमें एक 78 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।

Venus Williams- India TV Hindi
Venus Williams

मियामी: पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा ट्रैफिक दुर्घटना में टेनिस स्टार वीनस विलियम्स की गलती थी जिसमें एक 78 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार 37 वर्षीय वीनस कार चलाते हुए चौराहे के बीच में धीमी हो गई जिसके बाद व्यक्ति की 68 साल की पत्नी ने अपनी कार से इस टेनिस खिलाड़ी की कार में टक्कर मार दी। 

यह दुर्घटना मियामी के छोटे शहर पाल्म बीच गार्डन्स में नौ जून को हुई। 

महिला के पति के सिर में चोट लगी और दो हफ्ते बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस न तो फोन का इस्तेमाल कर रही थी और न ही उन्हें ड्रग्स या शराब का सेवन किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल