1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जयराम, ऋतुपर्णा और मिथुन वियतनाम ओपन के क्वार्टर फाइनल में

जयराम, ऋतुपर्णा और मिथुन वियतनाम ओपन के क्वार्टर फाइनल में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 09, 2018 07:57 pm IST,  Updated : Aug 09, 2018 07:57 pm IST

ऋतुपर्णा ने चीनी ताइपै की छठी वरीयता प्राप्त सुंग शुओ युन को 21-8, 21-14 से हराया।

अजय जयराम। Photo: Getty Images- India TV Hindi
अजय जयराम। Photo: Getty Images

भारतीय शटलर अजय जयराम, ऋतुपर्णा दास और मिथुन मंजूनाथ ने 75,000 डॉलर इनामी वियतनाम ओपन टूर सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैकिंग पर पहुंचने वाले जयराम ने ब्राजील के इगोर काल्हो को 34 मिनट में 22-20, 21-14 से हराया। उनका अगला मुकाबला कनाडा के झियाडोंग शेंग से होगा।

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन ऋतुपर्णा ने चीनी ताइपै की छठी वरीयता प्राप्त सुंग शुओ युन को 21-8, 21-14 से हराया। उन्हें अब थाईलैंड के पिटायापोर्न चाइवान से भिड़ना है। पिछले महीने रूस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले युवा मंजूनाथ ने थाईलैंड के अब्दुलराक नामकुल की कड़ी चुनौती से पार पाकर 56 मिनट तक चले मैच में 18-21, 21-13, 21-19 से जीत दर्ज की।

उनका मुकाबला अब चीन के झोउ जेकी से होगा। कार्तिक जिंदल को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। वह कनाडा के झियाडोंग शेंग से 10-21, 22-24 से हार गये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल