1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विजेंद्र सिंह की प्रो बॉक्सिंग में धमाकेदार शुरुआत, ब्रिटिश खिलाड़ी को हराया

विजेंद्र सिंह की प्रो बॉक्सिंग में धमाकेदार शुरुआत, ब्रिटिश खिलाड़ी को हराया

 Written By: IANS
 Published : Oct 11, 2015 07:23 am IST,  Updated : Oct 11, 2015 11:18 pm IST

मैनचेस्टर: इसी वर्ष पेशेवर मुक्केबाजी अपनाने वाले भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ब्रिटेन के मुक्केबाज सोन्नी व्हाइटिंग को मात देते हुए पेशेवर मुक्केबाजी में जीत के साथ आगाज किया। मैनचेस्टर अरीना में हुए

विजेंद्र की प्रो...- India TV Hindi
विजेंद्र की प्रो बॉक्सिंग में धमाकेदार शुरुआत

मैनचेस्टर: इसी वर्ष पेशेवर मुक्केबाजी अपनाने वाले भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ब्रिटेन के मुक्केबाज सोन्नी व्हाइटिंग को मात देते हुए पेशेवर मुक्केबाजी में जीत के साथ आगाज किया। मैनचेस्टर अरीना में हुए पेशेवर मुक्केबाजी के अपने पहले मुकाबले में विजेंद्र अपने प्रतिद्वंद्वी व्हाइटिंग पर स्पष्ट तौर पर भारी नजर आए।

विजेंदर ने बेहद आत्मविश्वास के साथ रिंग में प्रवेश किया और मुकाबले के दौरान वह पूरी तरह निडर नजर आए।

3-3 मिनट के शुरुआती 2 राउंड में कोई भी मुक्केबाजी स्पष्ट बढ़त तो हासिल नहीं कर सका, लेकिन विजेंदर अधिक नियंत्रण में दिखे। पहले ही बाउट में विजेंदर ने व्हाइटिंग को पीछे धकेल दिया और रिंग तक के किनारे तक धकेल ले गए।

तीसरा बाउट रहा निर्णायक

तीसरे बाउट में विजेंदर ने पेशेवर मुक्केबाजी में तीन मुकाबले खेल चुके व्हाइटिंग पर जोरदार हमले किए और कई क्लीयर पंच लगाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल