1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 7 नवंबर को होगा विजेंदर का दूसरा पेशेवर मुकाबला

7 नवंबर को होगा विजेंदर का दूसरा पेशेवर मुकाबला

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2015 02:32 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 02:34 pm IST

नयी दिल्ली: भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का इंग्लैंड के डीन गिलेन के साथ दूसरा पेशेवर मुकाबला तकनीकी कारणों से 30 अक्तूबर को लंदन में होने के बजाय सात नवंबर को डब्लिन में होगा।

7 नवंबर को होगा विजेंदर...- India TV Hindi
7 नवंबर को होगा विजेंदर का दूसरा पेशेवर मुकाबला

नयी दिल्ली: भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का इंग्लैंड के डीन गिलेन के साथ दूसरा पेशेवर मुकाबला तकनीकी कारणों से 30 अक्तूबर को लंदन में होने के बजाय सात नवंबर को डब्लिन में होगा।

विजदेंर ने असल कारण बताए बगैर लंदन से पीटीआई से कहा, कुछ तकनीकी कारणों से मेरा मुकाबला अब सात नंवबर को तय किया गया है।

भारत स्थित प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

मैनचेस्टर मंे पहले पेशेवर मुकाबले में ब्रिटेन के सोनी वाइटिंग को नाकआउट करने के बाद शुरूआती कार्यक्रम के अनुसार विजेंदर को लंदन में 30 अक्तूबर को दूसरे मुकाबले में गिलेन का सामना करना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल