1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विनेश फोगाट टोक्यो के लिए फ्लाइट लेने से चूकीं, जानें क्या है वजह

विनेश फोगाट टोक्यो के लिए फ्लाइट लेने से चूकीं, जानें क्या है वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 27, 2021 07:55 pm IST,  Updated : Jul 27, 2021 07:55 pm IST

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने हालांकि बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और वह बुधवार को टोक्यो पहुंच जाएंगी।   

Vinesh Phogat missed the flight to Tokyo, know what is the reason- India TV Hindi
Vinesh Phogat missed the flight to Tokyo, know what is the reason Image Source : TWITTER/PHOGAT_VINESH

नई दिल्ली। ओलंपिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीदों में से एक पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए अपनी उड़ान नहीं ले पायी क्योंकि उनके यूरोपीय संघ (ईयू) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गयी थी। खेलों से पहले हंगरी में अपने कोच वॉलर अकोस के साथ प्रशिक्षण ले रही विनेश को मंगलवार रात टोक्यो पहुंचना था, लेकिन जापान की राजधानी के लिए कनेक्टिंग विमान में चढ़ने से पहले उन्हें फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। 

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने हालांकि पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और वह बुधवार को टोक्यो पहुंच जाएंगी। 

सूत्र ने बताया, ‘‘यह एक भूल थी और जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया था।  उनका वीजा 90 दिनों के लिए मान्य था लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिनों के लिए यूरोपीय संघ (के क्षेत्र) में थी।’’ 

सूत्र ने कहा, ‘‘भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इस मामले को तेजी से उठाया। जिसके बाद फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले को सुलझाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गया। विनेश कल टोक्यो में होंगी।’’   

विनेश ने इन खेलों के लिए फिजियो के एक्रीडिटेशन की मांग की थी। वह आज रात फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे के एक होटल में रुकेंगी और स्थानीय (जर्मन) समयानुसार दोपहर 12.15 बजे टोक्यो के लिए रवाना होगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘उसने हवाई अड्डे पर ताजा आरटी-पीसीआर जांच भी करवाई है क्योंकि उसके आगमन में एक दिन की देरी है (इन खेलों के लिए प्रस्थान  घंटे से पहले की जांच रिपोर्ट की जरूरत होती है)। इस बारे में स्थानीय आयोजन समिति को सूचित किया गया है।

टोक्यो  हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच की जायेगी । ’’ विनेश को 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार के रूप में देखा जाता है और वह इस वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं। उनकी प्रतियोगिताएं पांच अगस्त से शुरू हो रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल