1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हिंसा कि वजह से पराग्वे में फर्स्ट डिविजन मैच हुआ रद्द

हिंसा कि वजह से पराग्वे में फर्स्ट डिविजन मैच हुआ रद्द

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2017 07:21 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 12:06 am IST

ओलम्पिया और सोल दे अमेरिका क्लबों के बीच यहां खेला गया पराग्वे फर्स्ट डिविजन मैच हिंसा के कारण रद्द कर दिया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रेडो जुआन काबालेरो शहर में हुए इस मैच के दौरान हिंसा में चार लोग घायल हुए।

 पराग्वे फर्स्ट डिविजन मैच हिंसा के कारण रद्द - India TV Hindi
पराग्वे फर्स्ट डिविजन मैच हिंसा के कारण रद्द

असुनसियोन: ओलम्पिया और सोल दे अमेरिका क्लबों के बीच यहां खेला गया पराग्वे फर्स्ट डिविजन मैच हिंसा के कारण रद्द कर दिया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रेडो जुआन काबालेरो शहर में हुए इस मैच के दौरान हिंसा में चार लोग घायल हुए। दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसा के बाद रेफरी इबेर एक्वीनो को 8 मिनट पर ही मैच को रोकना पड़ा|

ये भी पढ़ें...

आपको बता दे कि स्टेडियम से मिली वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं और बच्चे डर की वजह से इधर-उधर भागने लगे थे।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने-अपने प्रशंसकों को शांत करने की कोशिश् की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसी बीच रेफरी ने मैच को रद्द करने की घोषणा की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल