1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वैसिल इवानचुक से भी विश्वनाथन आनंद को मिली शिकस्त, टूर्नामेंट में मिली 8वीं हार

वैसिल इवानचुक से भी विश्वनाथन आनंद को मिली शिकस्त, टूर्नामेंट में मिली 8वीं हार

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2020 10:41 am IST,  Updated : Jul 30, 2020 10:41 am IST

पचास साल के आनंद सात मैच अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे। मैग्नस कार्लसन टूर पर डेब्यू करते हुए उन्होंने एकमात्र जीत बोरिस गेलफेंड के खिलाफ दर्ज की। 

Chess, Legends of Chess, viswanathan anand- India TV Hindi
viswanathan anand Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स आफ चेस आनलाइन टूर्नामेंट के अंतिम दौर में बुधवार को युक्रेन के वैसिल इवानचुक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जो प्रतियोगिता में उनकी आठवीं हार है। आनंद नौवें स्थान पर रहे। उनके पीछे सिर्फ ग्रैंडमास्टर पीटर लेको रहे जिन्होंने अंतिम स्थान हासिल किया। 

आनंद और इवानचुक के बीच चारों बाजियां ड्रॉ रही जिसके बाद नतीजे के लिए टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा लेकिन वह भी 59 चाल के बाद बराबरी पर छूटा। युक्रेन का खिलाड़ी निर्णायक बाजी में काले मोहरों के साथ खेला था इसलिए उसे विजेता घोषित किया गया। 

पचास साल के आनंद सात मैच अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे। मैग्नस कार्लसन टूर पर डेब्यू करते हुए उन्होंने एकमात्र जीत बोरिस गेलफेंड के खिलाफ दर्ज की। 

अन्य मैचों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने व्लादिमीर क्रैमनिक को 3-1 से हराकर शुरुआती चरण के सभी नौ मुकाबले जीते। सेमीफाइनल में अब नॉर्वे के कार्लसन का सामना पीटर स्विडलर से होगा जबकि हंगरी के अनीष गिरी रूस के इयान नेपोमनियाची से भिड़ेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल