1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-7 : मंजीत की गलती से हारे तमिल थलाइवाज, दबंग दिल्ली ने जीता रोमांचक मैच

प्रो कबड्डी लीग-7 : मंजीत की गलती से हारे तमिल थलाइवाज, दबंग दिल्ली ने जीता रोमांचक मैच

 Reported By: IANS
 Published : Jul 25, 2019 09:16 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 09:16 pm IST

मैच के अंतिम रेड में दिल्ली के नवीन कुमार थे, लेकिन तमिल थलाइवाज के मंजीत छिल्लर का पैर लाइन से बाहर (सेल्फ आउट) चला गया और दिल्ली को एक महत्वपूर्ण तथा मैच जिताऊ प्वाइंट मिल गया।

प्रो कबड्डी लीग-7 : मंजीत की गलती से हारे तमिल थलाइवाज, दबंग दिल्ली ने जीता रोमांचक मैच- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग-7 : मंजीत की गलती से हारे तमिल थलाइवाज, दबंग दिल्ली ने जीता रोमांचक मैच Image Source : PRO KABADDI

हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले मंजीत छिल्लर की एक गलती के कारण उनकी टीम तमिल थलाइवाज को यहां लीग के सातवें सीजन के नौवें मैच में गुरुवार को दबंग दिल्ली के खिलाफ महज एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। तमिल थलाइवाज की टीम पहले हाफ में 18-11 से आगे थी। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनट में दिल्ली ने शानदार वापसी की और स्कोर को 29-29 से बराबरी पर ला दिया। 

मैच के अंतिम रेड में दिल्ली के नवीन कुमार थे, लेकिन तमिल थलाइवाज के मंजीत छिल्लर का पैर लाइन से बाहर (सेल्फ आउट) चला गया और दिल्ली को एक महत्वपूर्ण तथा मैच जिताऊ प्वाइंट मिल गया। दिल्ली ने 30-29 से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। 

इस सीजन में दबंग दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि तमिल को दो मैचों में पहली हार का सामन करना पड़ा है। दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने आठ और मेराज शेख ने छह जबकि कप्तान जोगिदर नरवाल ने चार अंक लिए। टीम को रेड से 13, टैकल से नौ, आलआउट से दो और छह अतिरिक्त अंक मिले। 

तमिल थलाइवाज के लिए राहुल चौधरी ने सात, अजय ठाकुर ने पांच और मंजीत छिल्लर ने पांच अंक लिए। टीम को रेड से 12, टैकल से आठ, आलआउट से दो और चार अतिरिक्त अंक मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल