1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक-1972 विलेज के मेयर वाल्थर ट्रोगर का 91 साल की उम्र में निधन

ओलंपिक-1972 विलेज के मेयर वाल्थर ट्रोगर का 91 साल की उम्र में निधन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2021 07:23 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 07:25 pm IST

ट्रोगर 1992 से 2002 के बीच जर्मनी की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) के अध्यक्ष भी रहे। वह 1970 से 1992 तक एनओसी के सचिव भी रहे।

Walther Troger, mayor of 1972 Olympic Village, dead aged 91- India TV Hindi
Walther Troger, mayor of 1972 Olympic Village, dead aged 91 Image Source : OLYMPIC.ORG

बर्लिन। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के मानद सदस्य वाल्थर ट्रोगर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 1972 में म्यूनिख में हुए ओलम्पिक विलेज के मेयर रहे थे। साथ ही उन्होंने इजरायल के खिलाड़ियों को छुड़ाने के लिए आतंकवादी समूह से बात भी की थी।

ये भी पढ़ें - बुमराह ने उस कला में महारथ हासिल कर ली जो कभी हम पाकिस्तानियों के पास थी : शोएब अख्तर

ट्रोगर 1992 से 2002 के बीच जर्मनी की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) के अध्यक्ष भी रहे। वह 1970 से 1992 तक एनओसी के सचिव भी रहे।

ये भी पढ़ें - श्रीलंका दौरे से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों का हुआ कोविड-19 टेस्ट, जानें क्या रही रिपोर्ट?

वह ओलम्पिक के 27 संस्करणों में बतौर खेल अधिकारी शिरकत करने वाले शख्स रहे। वह 1976 से 2002 तक विंटर ओलम्पिक के आठ संस्करणों में चेफ दे मिशन रहे।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : तीसरे टेस्ट के लिए शनिवार से अभ्यास शुरू करेगी टीम इंडिया, सिडनी में कठिन हो रहे है हालात

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, "ट्रोगर ने आईओसी में अच्छा योगदान दिया है, पहले एक खेल निदेशक के तौर पर और फिर एक सदस्य तथा मानद सदस्य के तौर पर। मैंने उन्हें खेल की जानकारी रखने वाले एक बेहतरीन इंसान के तौर पर जाना है। हम पहली पार 1970 में मिले थे। तब वह एनओसी के महा सचिव थे और मैं एक खिलाड़ी था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल