1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरे से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों का हुआ कोविड-19 टेस्ट, जानें क्या रही रिपोर्ट?

श्रीलंका दौरे से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों का हुआ कोविड-19 टेस्ट, जानें क्या रही रिपोर्ट?

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2021 06:36 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 06:36 pm IST

इंग्लैंड के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों का जांच के लिए 30 दिसंबर को नमूना लिया गया था।

England cricket team negative in Covid-19 investigation before Sri Lanka tour- India TV Hindi
England cricket team negative in Covid-19 investigation before Sri Lanka tour Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सभी सदस्य कोविड-19 जांच में नेगेटिव आने के बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए शनिवार को श्रीलंका रवाना होंगे। श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड की टीम 14 जनवरी से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भाग लेगी। 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : कोविड-19 की वजह से सिडनी टेस्ट पर छाए काले बादल, एससीजी के पास का एरिया एलर्ट पर

इंग्लैंड के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों का जांच के लिए 30 दिसंबर को नमूना लिया गया था।

ये भी पढ़ें - युनाइटेड, स्कॉटलैंड के पूर्व मैनेजर जोचार्टी का 92 साल की उम्र में हुआ निधन

 ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के मुताबिक श्रीलंका पहुंचने के बाद पूरा दल 10 दिनों के लिए हंबनटोटा में जैव रूप से सुरक्षित माहौल में रहेगा। 

ये भी पढ़ें - कोच मोया ने बताया राफेल नडाल ने कैसे जीता फ्रेंच ओपन फाइनल

इंग्लैंड को गॉले में पहला टेस्ट 14 से 18 जनवरी जबकि दूसरा टेस्ट 22 से 26 जनवरी तक खेलना है। 

इस श्रृंखला को पिछले साल मार्च में खेला जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल