1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनेल मेसी को 2025 तक खेलता देख रहा हूं : लुइस गार्सिया

लियोनेल मेसी को 2025 तक खेलता देख रहा हूं : लुइस गार्सिया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 14, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 04:52 pm IST

ला लीगा द्वारा आयोजित वीडियो कांप्रेंस में गार्सिया ने कहा, "मेसी जिस तरह से खेल रहे हैं, उसे देखते हुए मैं आसानी से कह सकता हूं कि वह 2025 तक खेलना जारी रखेंगे।"  

Watching Lionel Messi play until 2025: Luis Garcia- India TV Hindi
Watching Lionel Messi play until 2025: Luis Garcia Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। स्पेन के अग्रणी क्लब एफसी बार्सिलोना के पूर्व मिडफील्डर लुइस गार्सिया मानते हैं कि क्लब के सुपरस्टार फारवर्ड लियोनेस मेसी आसानी से 2025 तक क्लब को अपनी सेवाएं दे सकते हैं। 33 साल के मेसी इस सीजन के अंत तक के लिए बार्सिलोना के साथ करारबद्ध हैं। क्लब के साथ करार में विस्तार संबंधी बातचीत जारी है।

ऐसी अटकले हैं कि छह बार के बालोन डी ओर विजेता मेसी क्लब के साथ नाराज हैं।

ला लीगा द्वारा आयोजित वीडियो कांप्रेंस में गार्सिया ने कहा, "मेसी जिस तरह से खेल रहे हैं, उसे देखते हुए मैं आसानी से कह सकता हूं कि वह 2025 तक खेलना जारी रखेंगे।"

गार्सिया बार्सिलोना के लिए अंतिम बार 2003-04 सीजन में खेले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल