1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लिश प्रीमियर लीग : वाटफोर्ड ने रोका लिवरपूल का विजयरथ, 3-0 से दर्ज की शानदार जीत

इंग्लिश प्रीमियर लीग : वाटफोर्ड ने रोका लिवरपूल का विजयरथ, 3-0 से दर्ज की शानदार जीत

 Edited By: IANS
 Published : Mar 01, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 03:47 pm IST

विकारेज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वाटफोर्ड के लिए इस्माइला सार ने दूसरे हाफ में छह मिनट के अंदर ही दो गोल करके अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

Football world, Premier League giants, Win streak,fixture lists,European champions look,relegation z- India TV Hindi
English Premier League Image Source : GETTY IMAGES

वाटफोर्ड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए मुकाबले में यूरोपियन चैम्पियन लिवरपूल क्लब को 3-0 से करारी मात दी। इस हार के साथ ही लिवरपूल का इस सीजन में चला आ रहा विजयक्रम भी रुक गया। विकारेज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वाटफोर्ड के लिए इस्माइला सार ने दूसरे हाफ में छह मिनट के अंदर ही दो गोल करके अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

सार ने ये गोल 54वें और 60वें मिनट में किए। इसके बाद कप्तान ट्रॉय डीने ने 72वें मिनट में एक और गोल करके वाटफोर्ड को मुकाबले में 3-0 से आगे कर दिया।

लिवरपूल की इस सीजन में 28 मैचों में पहली हार है। हार के बावजूद लिवरपूल की टीम 79 अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। उसके दूसरे नंबर पर कायम मैनचेस्टर सिटी से 22 अंक ज्यादा है। वहीं, वाटफोर्ड 17वें नंबर पर है।

लिवरपूल ने अगर वॉटफोर्ड को हरा दिया होता तो वह लगातार 19 जीत के साथ लीग में एक साथ सबसे अधिक जीत के मैनचेस्टर युनाइटेड के रिकार्ड को तोड़ देता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल