1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेशनल चैंपियन स्विमर ने अन्य देशों की तर्ज पर अपने यहां भी ट्रेनिंग शुरू करने की मांग की

नेशनल चैंपियन स्विमर ने अन्य देशों की तर्ज पर अपने यहां भी ट्रेनिंग शुरू करने की मांग की

 Reported By: Bhasha
 Published : May 30, 2020 03:47 pm IST,  Updated : May 30, 2020 03:47 pm IST

राष्ट्रीय 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक चैम्पियन एसपी लिकित ने शनिवार को कहा कि भारत को अन्य देशों से सीख लेकर शीर्ष तैराकों के लिये पूल फिर से खोलने की जरूरत है ताकि वे ट्रेनिंग शुरू कर सकें।

नेशनल चैंपियन स्विमर...- India TV Hindi
नेशनल चैंपियन स्विमर ने अन्य देशों की तर्ज पर अपने यहां भी ट्रेनिंग शुरू करने की मांग की Image Source : GETTY

नई दिल्ली। राष्ट्रीय 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक चैम्पियन एसपी लिकित ने शनिवार को कहा कि भारत को अन्य देशों से सीख लेकर शीर्ष तैराकों के लिये पूल फिर से खोलने की जरूरत है ताकि वे ट्रेनिंग शुरू कर सकें।

ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के कुछ हिस्सों सहित कई देशों ने तैराकी पूल खोल दिये हें जिससे एथलीट ट्रेनिंग पर लौट चुके हैं। हालांकि भारत में कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चौथे चरण के गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार तैराकी पूल अब भी बंद हैं जो रविवार को समाप्त होगा। लिकित ने पिछले साल 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में तोक्यो ओलंपिक का ‘बी’ क्वालीफिकेशन हासिल किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ट्रेनिंग में वापसी करनी होगी और अन्य देशों के काफी तैराकों ने एहतियात बरतते हुए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ हो रहा है, हमें इसके साथ रहना सीखना होगा। ’’

लिकित ने एक वेबीनार के दौरान कहा, ‘‘हां, जोखिम तो होगा लेकिन हम सतर्क हो सकते हैं। ’’ भारतीय तैराकी महासंघ ने भी खेल मंत्रालय से शीर्ष तैराकों के लिये ट्रेनिंग शुरू करवाने का अनुरोध किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल