1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल्स में बेल्जियम ने भारत को 4-0 से हराया

विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल्स में बेल्जियम ने भारत को 4-0 से हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2015 09:41 am IST,  Updated : Jul 04, 2015 09:46 am IST

एंटवर्प: एफाईएच विश्व हॉकी लीक सेमीफाइनल्स के एक अहम मुकाबले में मेजबान बेल्जियम ने भारतीय टीम को 4-0 से पराजित करके इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। वैन आउबेल के शानदार खेल की

विश्व हाकी लीग:...- India TV Hindi
विश्व हाकी लीग: बेल्जियम ने भारत को 4-0 से हराया

एंटवर्प: एफाईएच विश्व हॉकी लीक सेमीफाइनल्स के एक अहम मुकाबले में मेजबान बेल्जियम ने भारतीय टीम को 4-0 से पराजित करके इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

वैन आउबेल के शानदार खेल की बदौलत मेजबान टीम ने भारतीय टीम को मात दी। आउबेल की हैट्रिक और फिर तानगुए कोसिंस के एक और गोल ने भारतीय टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया।

बेल्जियम के स्टार आउबेल ने खेल के दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया और कुछ देर बाद दूसरा गोल किया। उनका तीसरा गोल खेल के आखिरी हिस्से में आया। कोसिंस ने पेनल्टी कॉर्नर की मदद से गोल किया ।

मेजबान टीम खेल के दूसरे हिस्से में भी दो बार गोल करने के काफी करीब पहुंची। उसने पूरे खेल में आक्रमकता बनाए रखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल