1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंम्पिक में कौन होगा सानिया का जोड़ीदार...'

रियो ओलंम्पिक में कौन होगा सानिया का जोड़ीदार...'

 Written By: IANS
 Published : Sep 16, 2015 09:37 am IST,  Updated : Sep 16, 2015 09:39 am IST

नई दिल्ली: इस साल अब तक दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं सानिया मिर्ज़ा रियो ओलंपिक में मिक्स्ड डबल्स में किसे अपना जोड़ीदार बनाती है ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन भारतीय टेनिस स्टार रोहन

रियो ओलंम्पिक में कौन...- India TV Hindi
रियो ओलंम्पिक में कौन होगा सानिया का जोड़ीदार...?

नई दिल्ली: इस साल अब तक दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं सानिया मिर्ज़ा रियो ओलंपिक में मिक्स्ड डबल्स में किसे अपना जोड़ीदार बनाती है ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना का कहना है कि सानिया उनके साथ खेलेंगी या फिर लिएंडर पेस के साथ  इसका फैसला सानिया को ही करना है।

इस साल अब तक दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं सानिया ने लंदन ओलंम्पिक में पेस के साथ खेली थीं और दोनों क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।

बोपन्ना ने कहा, "जहां तक मिश्रित युगल की बात है तो यह निर्णय सानिया ही करेंगी। वह दुनिया की नम्बर-1 खिलाड़ी हैं और अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में हैं। ऐसे में वही फैसला करेंगी कि उन्हें मेरे साथ खेलना है या फिर लंदन की तरह पेस के साथ।"

जहां तक युगल की बात है तो इसके लिए पेस और बोपन्ना ही कोर्ट पर उतरेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि महेश भूपति इन दिनों सर्किट में सक्रिय नहीं हैं। वह इन दिनों अपने व्यवसाय में सक्रिय हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल