1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जीवन के अपने अगले अध्याय में आगे बढ़ना चाहूंगी : शारापोवा

जीवन के अपने अगले अध्याय में आगे बढ़ना चाहूंगी : शारापोवा

 Reported By: IANS
 Published : Feb 27, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 12:33 pm IST

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता मारिया शारापोवा ने टेनिस के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है और कहा है कि वह अपनी जिंदगी के अगले सफर में मेहनत करेंगी, आगे बढ़ेंगी और बेहतर बनने की कोशिश करेंगी

जीवन के अपने अगले...- India TV Hindi
जीवन के अपने अगले अध्याय में आगे बढ़ना चाहूंगी : शारापोवा Image Source : MARIA SHARAPOVA

नई दिल्ली| पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता मारिया शारापोवा ने टेनिस के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है और कहा है कि वह अपनी जिंदगी के अगले सफर में मेहनत करेंगी, आगे बढ़ेंगी और बेहतर बनने की कोशिश करेंगी।

टेनिस से संन्यास लेने के बाद शारापोवा ने ट्वीटर पर लिखा, "टेनिस ने मुझे दुनिया दिखाई और इसने मुझे बताया कि मैं किस चीज की बनी हूं। इससे मैंने अपने आप की परीक्षा ली और मैंने अपने प्रगति को मापा। इसलिए मैं अपने जीवन के अगले अध्याय में चाहे कोई भी राह चुनूं, मैं हमेशा मेहनत करती रहूंगी, आगे बढ़ती रहूंगी और बेहतर होती रहूंगी।"

32 साल की शारापोवा ने बुधवार रात को टेनिस को अलविदा कह दिया। वह कंधे की चोट से परेशान थीं और इसी कारण उन्होंने खेल को अलविदा कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल