1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोल्ड मैडल के लिए सब कुछ झोंक दूंगी: सिंधु

गोल्ड मैडल के लिए सब कुछ झोंक दूंगी: सिंधु

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 19, 2016 02:06 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 02:06 pm IST

रियो ओलंपिक में भारती की गोल्ड मैडल की आस की पुसारला वेंकट सिंधु का कहना है कि वह गोल्ड मैडल जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगी। सिंधु एकल महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल

P V Sindhu- India TV Hindi
P V Sindhu

रियो ओलंपिक में भारती की गोल्ड मैडल की आस की पुसारला वेंकट सिंधु का कहना है कि वह गोल्ड मैडल जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगी। सिंधु एकल महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के  सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी ओकूहारा को लगातार गेमों में गुरुवार को 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में पहुंची हैं जहां आज उनका मुक़ाबला नंबर एक और विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगा।

फाइनल में पहुंचने से बेहद खुश नजर आ रही सिंधु ने कहा कि वह वह फाइनल में अपना बेहतरीन खेल खेलने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक के लिए उन्हें नंबर एक और विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन के साथ मुकाबला करना होगा लेकिन वह इससे कतई चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक मुकाबले में भी मैं इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करूंगी और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक दूंगी।

फाइनल तक के सफर के बारे में उन्होंने कहा, ''फाइनल तक पहुंचना वाकई अलग अहसास है जिसे बयां नहीं किया जा सकता। इस दौरान खेले गए हर मैच अलग थे और सभी जीत महत्वपूर्ण रहीं। प्रशंसकों ने भी अपार समर्थन दिया जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।''

रियो में भारत के लिए पहला पदक कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक के बारे र्में सिंधु ने कहा कि साक्षी ने वाकई अच्छा खेला जो कहीं न कहीं उत्साह बढ़ाने वाला रहा। उन्होंने देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाया और अब मैं भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये देश को स्वर्ण पदक दिलाने के लक्ष्य के साथ फाइनल में उतरूंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल